फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव गोविंदपुर निवासी राहुल पुत्र विजय सिंह ने कोतवाली में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने कहा है कि 28 मई की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर गोविंदपुर से विधायक के यहां ड्यूटी पर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव से निकलते ही प्रदीप उर्फ बल्लू पुत्र भोजराज निवासी गोविंदपुर ने उसकी बाइक को रोककर पेट्रोल मांगी।
विज्ञापन

जब उसने थोड़ी पेट्रोल दे दी तो और ज्यादा की कहने लगा। उसने मना किया तो प्रदीप ने पूरा पेट्रोल जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। उसने शोर मचाया और अपने कपड़े उतार फेंके, तब तक गदर्न, हाथ, कंधे और कान सहित शरीर का काफी हिस्सा जल गया। वह काफी प्रयास के बाद बच सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें