दुर्घटना पर आढ़ती को मिलेगी तीन लाख की मदद
मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन दुर्घटना सहायता योजना से मिलेगा लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आढ़तियों के लिए शासन से मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन दुर्घटना योजना शुरू की गई है। योजना के तहत आढ़ती को दुर्घटना के दौरान तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कई वर्षों से किसान और मजदूरों के लिए दुर्घटना पर मुआवजे का प्राविधान था। अब सरकार ने आढ़तियों के लिए मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन दुर्घटना योजना चलाई है। जो आढ़ती मंडी परिसर में काम करने के दौरान सांप काटने, ट्रैक्टर से घायल होने, सामान की तुलाई के दौरान घायल हो जाएंगे, उन्हें इस योजना में शामिल किया गया है। घटना पर तत्काल आढ़ती इसकी सूचना मंडी प्रशासन को देगा। मंडी अधिकारी जांच आख्या प्रस्तुत कर सचिव को देंगे।
उसके बाद आढ़ति को तीन लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि आढ़तियों के लिए मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन दुर्घटना सहायता योजना का क्रियान्वयन किया गया है। मंडी परिसर में किसी व्यापारी के साथ कार्य के दौरान कोई दुर्घटना होती है उसे तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।