फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में आग, कई घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 11 Jun 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी में देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग की लपटों ने ऊपर से जा रही एबीसी लाइन को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रांसफॉर्मर में भयंकर आग को देखकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और दमकल भी पहुंच गई। बिजली ठप होने से इलाके के लोगों को पानी का भी संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत विभाग की लापरवाही आम उपभोक्ताओं का सिरदर्द बन रही है। सही रखरखाव व देखरेख न होने से ट्रांसफॉर्मर आग के हवाले हो रहे हैं। लेबर कॉलोनी में लगे इस 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में रविवार की देर रात आग लगने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर वहां दमकल पहुंच गई। दमकल ने आग पर पानी आदि डाल काबू पाया। मौके पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के लिहाज से ट्रांसफॉर्मर से दूर किया। ट्रांसफॉर्मर के जलने की वजह से लेबर कॉलोनी सहित आसपास के कई इलाकों की  बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोग रातभर चैन की नींद भी न सो सके। सुबह तक इनवर्टर भी जवाब दे गए।

सुबह लोगों को पानी भरने   के लिए गली मौहल्लों में लगे हैडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इधर, दोपहर को विद्युत विभाग की टीम ने इस फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया, तब जाकर लोगों को बिजली संकट से राहत मिल सकी। एसडीओ योगेश मौलिया ने बताया कि किसी तकनीकी खामी की वजह से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। ट्रांसफॉर्मर को सोमवार को   बदलवा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें