फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहनों के कबाड़ में लगी आग

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में वाहनों के कबाड़ में लगी आग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद इंटर कॉलेज के सामने कोठीगंज रोड स्थित मैदान में सड़क किनारे रखे एक कबाड़ा व्यवसायी के वाहनों के पुर्जों के कबाड़ में रविवार की देर रात को आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल भी पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। इधर, मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, कोतवाल डीके सिसौदिया भी मय फोर्स के पहुंच गए और मौका मुआयना किया।
गौरतलब हो कि सादाबाद इंटर कॉलेज के सामने कोठी गंज रोड किनारे पुराने वाहनों के काटे जाने का कार्य होता है, लिहाजा यहां काफी मात्रा मेें वाहनों के पुर्जे, सीट, टायर आदि का कबाड़ा एकत्रित हो जाता है। बताते हैं कि रविवार की देर रात करीब नौ बजे बाबू के कबाड़े के ढेर में आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि इस आग ने पास ही स्थित एक एक चाय की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चाय की दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची दमकल के कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। आग से निकल रहे धुंए की वजह से आसपास के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार, कोतवाल डीके सिसौदिया ने स्थिति का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि आग पर काबू पाया लिया गया है।
विज्ञापन

मोबाइल सेंटर में आग से एक लाख का नुकसान
सादाबाद। मथुरा रोड स्थित जेके मोबाइल सेंटर में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से सेंटर में रखे इन्वर्टर, बैटरी, सिमकार्ड व अन्य उपकरण व सामान जलकर राख हो गए। मोबाइल सेंटर संचालक भूपेंद्र ने बताया कि आग की घटना में उसे करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें