हाथरस : बाण अब्दुलहईपुर में गैस सिलिंडर के रेग्युलेटर से लीकेज होने के दौरान लगी आग । संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर में गैस सिलिंडर के रेग्युलेटर में रिसाव होने से आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे पानी में बोरा भिगोकर सिलिंडर को ढककर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दे दी है।
जानकारी के अनुसार, डोरीलाल के पुत्र डुमेंद्र पाल सिंह 11 जनवरी को मयंक भारत गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आया था। सिलिंडर खरीदने के दौरान डुमेंद्र ने गैस रिसाव की बात कर्मचारी से भी कही लेकिन उसने पुराना सिलिंडर ही थमा दिया।
बृहस्पतिवार की शाम को जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस जलाई सिलिंडर में आग लग गया। आग देखकर घर में चीख मच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। डुमेंद्र ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सामान व पांच छह हजार रुपये नकद जल गए। संवाद