न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी स्थित एक गेहूं क्रय केंद्र में बृहस्पतिवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां भीड़ लग गई। दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। दुकान में रखे खाली भरे बोरे आग में जलकर राख हो गए। हालांकि गेहूं खरीद से जुड़े अफसर इस मामले को दबाने में जुटे रहे।
डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि पीसीएफ के क्रय केंद्र में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। मंडी सचिव की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया है। कुछ खाली और कुछ गेहूं से भरे बोरे जले हैं। संवाद