फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैर जरूरी सामान की दुकान खोलने पर पांच दुकानदारों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान गैर जरूरी सामान की दुकानें खुलने से बाजारों में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को कोतवाल पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों का चालान कर उनसे 3700 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस की सख्ती से मुख्य बाजार में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की कार्रवाई की वजह से कई गैर जरूरी सामान बेच रहे दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग गए। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
गौरतलब हो कि सादाबाद में कोरोना कर्फ्यू का मजाक बनाकर रख दिया गया है। प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोले जाने की छूट दी है, लेकिन इनकी आड़ में सभी गैर जरूरी दुकानें भी खुल रही हैं, ऐसे में बाजारों में बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को भी सुबह बाजार में काफी भीड़ थी, लिहाजा सीओ ब्रह्म सिंह ने कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह, मुन्नालाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कस्बे के मुख्य बाजार, आगरा चुंगी, बस स्टेंड आदि जगहों पर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सख्ती दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गैर जरूरी सामान की दुकानों के चालान कर दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया। उन्हें दुकान न खोलने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से दिनभर खलबली मची रही। इधर, सादाबाद की सब्जी मंडी में मंगलवार की सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला व युवती ने एक पुलिस कर्मी पर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के नाम पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। काफी लोग शिकायत लेकर कोतवाली पर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें