फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: क्षेत्र पंचायत सासनी में हुए विकास कार्यों की होगी वित्तीय व तकनीकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सासनी के विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन

दो पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल में हुए काम आएंगे जांच के दायरे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। क्षेत्र पंचायत सासनी में दो पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच होगी। इस जांच के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
पिछले दिनों नया बिजलीघर, सासनी निवासी राजवीर सिंह ने शपथ पत्र के माध्यम से पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी और अंजली सोलंकी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। शिकायत के माध्यम से कार्यकाल में कराए गए कार्यों की वित्तीय एवं तकनीकी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की जांच के लिए डीएम ने डीडीओ को नोडल अधिकारी, एक्सईएन आरईडी को तकनीकी अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी को सदस्य नामित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर बिंदुवार जांच कर आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराएं। डीएम ने बीडीओ सासनी को निर्देश दिए हैं कि जांच अधिकारियों को संबंधित दस्तावेजों को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें