फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार में फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन के लिए ‘आधार’ में फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

जिला स्तरीय टीम की जांच में पकड़े गए जालसाजी के 17 मामले
ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने सत्यापन में लगाई ओके की मुहर
प्रशांत भारती
हाथरस। आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर वृद्धापेंशन लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आवेदनकर्ताओं ने आधार कार्ड में उम्र में हेरफेर कर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। हैरानी की बात यह है कि ब्लॉक स्तर से इन आवेदनों पर पेंशन दिए जाने के लिए ओके की मोहर भी लगा दी गई। समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय टीम ने इन आवेदनों का सत्यापन किया तो आधार कार्ड में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला स्तरीय टीम द्वारा परीक्षण करने पर ऐसे 17 आवेदन सामने आए हैं।
शासन स्तर से वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभ दिए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जाते हैं। इन आवेदनों के पोर्टल पर आने के बाद ब्लॉक स्तर पर इन आवेदनों को निकालकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में आवेदनकर्ताओं ने वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए आवेदन किए। आवेदन प्राप्त होते ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा इन आवेदनों पर अपनी रिपोर्ट लगाई गई और इन आवेदनकर्ताओं को पेंशन दिए जाने के लिए अग्रसारित किया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग को पेंशन दिए जाने के लिए जिले भर के ब्लॉक व नगर निकायों से हार्ड कॉपी सहित 1,145 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इन आवेदनों की हार्ड कॉपी आने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय कमेटी ने इन आवेदनों का परीक्षण किया। जांच में पता चला कि 17 आवेदनकर्ताओं ने आधार कार्ड में उम्र संबंधी हेरफेर कर आवेदन किया है।
हैरानी की बात तो यह सामने आई की कि इन आवेदनों पर फर्जीवाड़े की अनदेखी करते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट लगाकर ओके की मुहर लगा दी। अब इस मामले के सामने आने के बाद जिला स्तरीय टीम ने इन आवेदनों को खारिज कर दिया है। 1,128 आवेदनकर्ताओं को पेंशन दिए जाने की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही इन लाभार्थियों के खाते में पेंशन की किश्त आना शुरू हो जाएगी।
आधार फर्जीवाड़े में सिकंदराराऊ ब्लॉक अव्वल
हाथरस। विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़े आए-दिन सामने आ रहे हैं। अब वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए नए तरीके से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस बार तो आधार कार्ड की डिटेल में भी हेरफेर कर वृद्धावस्था पेंशन लेने की कोशिश की गई है। हैरानी की बात यह है कि यह फर्जीवाड़ा ब्लॉक स्तर पर ज्यादा हुआ है। आधार में फर्जीवाड़े के 17 मामले सामने आए हैं। इनमें से ब्लॉक सिकंदराराऊ के सात, ब्लॉक सादाबाद में चार, ब्लॉक सहपऊ में दो, ब्लॉक हसायन में एक व नगर पंचायत मेंडू में एक मामला पकड़ में आया है।
6,084 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत
हाथरस। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में अब तक 6,084 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई है। 3,231 नए आवेदनकर्ताओं को द्वितीय किश्त में शामिल किया गया है। अब जिले में 27,728 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। जल्द ही कुछ नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय सत्यापन में आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। ब्लॉक स्तर पर इस ओर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। ब्लॉकों से फॉर्मों पर ओके की रिपोर्ट लगा दी गई। 17 आवेदकों ने उम्र में हेराफेरी की थी। अब इन आवेदनकर्ताओं के आवेदनों को खारिज कर दिया गया है।
-शिवकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें