फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुसाइन में दो पक्षों में जमकर मारपीट, प्रधान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव सुसाइन में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। रविवार की देर रात ही काफी लोग कोतवाली पर भी पहुंच गए और घटना को लेकर पुलिस को अवगत कराया। इस मामले में कोतवाली में रनवीर सिंह पुत्र विपती सिंह निवासी गांव सुसाइन ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में रनवीर सिंह ने बताया कि मैं ग्राम पंचायत सुसाइन का निर्वाचित प्रधान हूं। 20 जून की रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर के अंदर खाना खा रहा था तो अचानक ही गांव के ही राहुल पुत्र नौरंगीलाल, हरदेव उर्फ हरदम पुत्र प्रहलाद, नितिन पुत्र हरदेव, प्रहलाद पुत्र सोवरन सिंह, महेश व शीशपाल पुत्र विजयपाल सिंह अवैध हथियार और लाठी-डंडे, सरिया, फावड़ा, डंडा व ईंट लेकर आए और कहने लगे कि साले बेईमानी से प्रधानी जीत गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुझे जान से खत्म कर देंगे और सभी एकराय होकर मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस आए और उसे व उसके भाई गजेंद्र, गिर्राज, सेलू पुत्र रनवीर सिंह व भतीजे सुभाष पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे सभी परिवारीजनों के गंभीर चोट आई हैं। बस्ती के काफी लोगों के आ जाने की वजह से यह लोग उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें