फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रिश्तेदारी में आये युवक व उसके साथियों के साथ मारपीट व लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुरतिया के निकट बुधवार की रात को इगलास क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक युवक और उसके साथियों के साथ गांव के लोगों ने मारपीट और लूटपाट कर दी थी। इसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई।
दीपक चौधरी पुत्र राकेश चौधरी निवासी वयोहरा थाना इगलास ने बताया कि बुधवार को वह अपने रिश्तेदार अजय निवासी सुरतिया के यहां से अपने मित्र प्रदीप, कुलदीप और चंद्रवीर के साथ अपने गांव वापस जा रहा था। गांव से करीब एक किलो मीटर की दूरी पार करते ही रास्ते में उसे एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ मिला। इसे देखकर उसने अपनी कार को रोक लिया। इतने में ही करीब आधा दर्जन लोग गाड़ी के पास आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक का कहना है कि एक व्यक्ति ने उसके कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके गले से चेन व हाथों से अंगूठी छीन ली। विरोध करने पर वह लोग उसकी कार को ले गए थे। बाद में ग्रामीणों ने कार की तोड़फोड़ करते समय उनकी पहचान कर ली थी। मारपीट और लूटपाट करने वाले लोगों की पहचान होने के बाद अब ग्रामीण मामले शांत करने में लगे हुऐ हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में एक पंचायत की जिसमें दीपक के नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। दीपक ने बताया कि जब तक मारपीट व लूटपाट करने वाले लोग सामने नहीं आएंगे। तब तक कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें