न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा के मोहल्ला अहेरियान में खडंजा पर पशु बांधने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों ओर से जमकर चले लाठी डंडो में दो लोग घायल हो गए । पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया एवं मोहल्ला में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला अहेरियान निवासी कैलाश सिंह पशुओं को घर के सामने खड़ंजा पर बांधता था। उसकी पास की गली में रहने वाले चेतन सिंह ने उससे कई बार वहां पर पशु बांधने से मना किया। रविवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कृष्णा एवं चेतन घायल हो गए । पुलिस ने घायलों की सीएचसी में उपचार कराया। बाद में एक पक्ष से कृष्णा एवं दूसरे पक्ष से कैलाश व सोनू को शांतिभंग में जेल भेज दिया है।