फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार का कहर जारी, एक और व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
हाथरस : सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। हसायन के एक युवक की बुखार से मौत हो गई तो वहीं तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 299 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया और प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं।
बुखार का कहर जिले में जारी है। वायरल बुखार और डेंगू के काफी मरीज जिले के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं तो काफी मरीज जिले से बाहर इलाज करा रहे हैं। जिले में अब तीन नये मरीजों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 299 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हसायन क्षेत्र के एक युवक की बुखार से मौत हो गई। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के रोगियों का तांता लगा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के 16 गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। कई स्थानों पर मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा भी वितरित की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें