पहली बार हाथरस महोत्सव के लिए इसे लेकर 24, 25 व 26 मार्च की तिथियां प्रस्तावित कर ली गई है। यह महोत्सव बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। हाथरस महोत्सव कराने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है।
पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन पहली बार जिले में हाथरस महोत्सव का आयोजन कराने जा रहा है। महोत्सव के लिए कई बड़े कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से प्रशासन को कार्यक्रम संबंधी दो प्रस्ताव सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
शासन की ओर से प्रथम बार जिले में हाथरस महोत्सव कराने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है। इस हाथरस महोत्सव में ब्रज की कला व संस्कृति की झलक दिखाई देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लोकगीत व अन्य कलाओं के कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को दो प्रस्ताव सौंपे गए हैं। इन प्रस्तावों में तीन दिवसीय व पांच दिवसीय कार्यक्रमों का खाका खींचा गया है।
इस महोत्सव के दौरान कई विभागों की स्टॉल लगाई जाएगी। वहीं हस्त शिल्प के जरिए बनाए गए सामानों की बिक्री व अन्य दुकानें भी लगाई जाएगी। इसे लेकर 24, 25 व 26 मार्च की तिथियां प्रस्तावित कर ली गई है। यह महोत्सव बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि हाथरस महोत्सव को लेकर प्रशासन को दिए गए प्रस्ताव पर मुहर लगने का इंतजार है, उसके बाद मार्च माह में ही महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।