फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: राशन सामग्री, मास्क, सैनेटाइजर पाकर कर्मठ हमराहियों को हुआ फीलगुड

विज्ञापन
हाथरस: अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले अलीगढ़ रोड हनुमान वाटिका में कर्मठ हमराहियों को खाद्य सामग? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूरा विश्व इस समय कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। परिस्थिति काफी विषम हैं और देश में लॉकडाउन है। ऐसे में भी कर्मठ हमराही हमारे अखबार वितरक बंधु अपनी जिम्मेदारी को पूरी कर्मठता से निभा रहे हैं। वह उसी समय में हमें अखबार पहुंचा रहे हैं, जिस समय पर पहले पहुंचाते थे। इनके जज्बे को सलाम।
इसको ध्यान में रखकर अमर उजाला ने इन कर्मठ हमराही अखबार वितरक बंधुओं को शनिवार को राशन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित कराया। अमर उजाला के तहत हुए इस कार्यक्रम में इन कर्मठ हमराहियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने अमर उजाला हाथरस कार्यालय के सामने अलीगढ़ रोडपर हनुमान बगीची पर आटा, चावल, रिफाइंड, चीनी, आलू, प्याज, नमक के पैकिट, बिस्कुट आदि सामान वितरित किया। साथ ही मास्क और सैनेटाइजर भी वितरित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने इस मौके पर कहा कि कर्मठ हमराही बेहद अहम काम कर रहे हैं और जनता तक अखबार के माध्यम से सच्चाई पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने इन कर्मठ हमराहियों के लिए फ्रिकमंद है। इसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। मौके पर अभिकर्ता महेंद्र लांबा व अन्य लोग मौजूद थे। सभी कर्मठ हमराही राहत पाकर काफी खुश हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें