फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पल-पल लिया जाएगा बूथों का फीडबैक, संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों की होगी वेबकास्टिंग : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम, एडीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में पिंक व मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। सभी संवेदन व अतिसंवदेनशील केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शेष बूथों का फीडबैक लेने के लिए भी अधिकारी तैनात रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अक्षरक्ष: पालन किया जाएगा। जनपद में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 का चुनाव 20 फरवरी को तृतीय चरण में होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन की अधिसूचना की 25 जनवरी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 1 फरवरी , नाम निर्देशन की जांच की 2 फरवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 फरवरी, मतदान की तिथि 20 फरवरी, मतगणना की तिथि 10 मार्च है। उन्होंने कहा 15 जनवरी तक कोई भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली आदि का आयोजन किसी भी व्यक्ति विशेष या किसी भी राजनीतिक दलों के द्वारा नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 11,65,345 है जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,26,808, महिला मतदाताओं की संख्या 5,38,505 है।
विज्ञापन

80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 16,386, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6,787, कुल सर्विस मतदाताओं की संख्या 4,717 है। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 859, जनपद में मतदाताओं को ईपी रेशियो 63.80 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें