न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी बच्चे डरे हुए हैं। साथ ही घरों में रहते हुए बच्चे ऊब रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कोट्स इवेंट ग्रुप द्वारा बच्चों के मन में बैठे डर को दूर करने के लिए ऑनलाइन संगीत की शिक्षा दी जाएगी।
ग्रुप के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि इस महामारी के डर से बच्चे सक्रिय होने की जगह भयभीत हो रहे हैं, जिससे उनका हुनर आगे नहीं बढ़ पा रहा है। संगीत अध्यापक अविनाश सिंह द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों को उनके घर पर ही ऑनलाइन के माध्यम से संगीत शिक्षा प्रदान करेंगे। बच्चों के मन में बैठे कोरोना के भय को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
बच्चे इस योजना के अंतर्गत गायन एवं वादन सीखने का लाभ अपने घर बैठकर ही ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों के पास संगीत सीखने के लिए संगीत बाद्य यंत्र (इंस्टूमेंट) नहीं है तो सूचना प्राप्त होने पर उसे वह उपलब्ध कराने का भी प्रयास करेंगे, जिससे बच्चे को अपने हुनर को निखारने में मदद मिलेगी। बैठक में नीतू शर्मा, मुदित सारस्वत, प्रबीर सिंह, सोनिया शर्मा ,अमिता सिंह, आदित्य सिंह आदि थे।