फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना का डर, सभी विभाग कर रहे लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोगों में कोरोना का डर बरकरार है। सभी विभाग अब इसे लेकर जागरूकता फैलाने में जुट गए हैं। विदेश से लौटकर आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग तलाश रहा है। वहीं मूल्यांकन में परीक्षकों को उचित दूरी पर बैठने को कहा गया है। स्कूल कॉलेजों में पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं।
कोरोना वायरस को लेकर हर कोई सचेत नजर आ रहा है। यहां पर लोगों में इसे लेकर डर भी है। वहीं विदेश से आने वालों की स्वास्थ्य विभाग तलाश कर रहा है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर उचित दूरी पर बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीएसए मनोज कुमार मिश्र व डीआईओएस सुनील कुमार ने स्कूल कॉलेजों में कोरोना से संबंधित सावधानी बरतने को लेकर पोस्टर बैनर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चे इसके बारे में जान सकें और सावधान करतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें