फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रवासी श्रमिकों का सत्यापित डाटा फीड करने का कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आने वाले प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इस सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से इन श्रमिकों का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि जल्द से धनराशि को खाता में भेजा जा सके।
शासन की ओर से जिले में आने वाले प्रवासी श्रमिकों का डाटा ऑनलाइन कराया जा रहा है। इस क्रम में जिले में एक मई से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों व उससे पहले आने वाले प्रवासी श्रमिकों का डाटा सत्यापित किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से लेखपालों को लगाया गया है। अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों में कितने प्रवासी श्रमिक हैं, इसका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता के आधार पर इन प्रवासी श्रमिकों का पूरा ब्योरा लिया जा रहा है, ताकि इन सभी को शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक मदद दी जा सके। अब तक प्रशासन की ओर से 850 किसानों का सत्यापित डाटा फीड कर लिया गया है। इस डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस डाटा में किसान का पूरा ब्योरा, पता, फोन नंबर, बैंक खाते की डिटेल आदि को फीड किया गया है। यहां तक कि वह अन्य प्रांत में क्या काम करता था, इसको भी फीड किया गया है, ताकि समय पर रोजगार भी उपलबध कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें