फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: उत्कृष्ट खेती करने पर सम्मानित किए किसान

विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति में लगे किसान मेले में सदर विधायक को प्रतीक चिह्न देते आयोजक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
उत्कृष्ट खेती करने पर सम्मानित किए किसान
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के बैनर तले किसान सम्मान दिवस का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें जिले में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इन किसानों में गेंदा सिंह रावत को कपास उत्पादन, प्रमोद कुमार को मशरूम उत्पादन, रामगोपाल शर्मा को धान, साहब सिंह को गेहूं, चोब सिंह पहलवान को आलू, नरेंद्र शर्मा को जैविक खेती, हरेंद्र सिंह को जैविक उत्पादन, हरिओम शर्मा सब्जी उत्पादन, राकेश सिंह बाजरा, वीरपाल सिंह पशुपालन, देवेंद्र पाल सिंह सरसों, भगवान दास को मिर्च उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल गुप्ता रहे। केंद्र प्रभारी डॉ. एसआर सिंह, डॉ. एसके रावत, पशु पालन, डॉ. कमल कांत कृषि अभियंत्रण ने किसानों को अपने विषय की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें