फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत पर काम करते समय करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
करंट से मृत किसान राजवीर सिंह यादव का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरिया पोरा में मंगलवार की सुबह खेत पर नलकूप पर काम करते समय 67 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि गांव निवासी 67 वर्षीय किसान राजवीर सिंह यादव प्रतिदिन की तरह अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। वहां जाकर उन्होंने कोठरी में लगे नलकूप का बटन जैसे ही दबाया, उसमें करंट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से राजवीर वहीं गिर गए। परिजन उनको इलाज के लिए एटा जिले के निधौली कलां ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें