फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के साथ आय के भी साधन

विज्ञापन
दीपावली मेले को संबोधित करते विधायक वीरेंद्र सिंह राना। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में दिवाली मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो गया। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने इसका श्रीगणेश किया। राना ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। यह निम्न व मध्यमवर्गीय लोगों के लिए आय का साधन भी मुहैया कराता है। दिवाली मेले से कोरोनाकाल में आई मंदी से जहां लोगों को उबरने का मौका मिलेगा वहीं, लोगों का मनोरंजन भी होगा। मेले का आयोजन नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में हुआ।
आयोजकों ने विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि कोरोना के चलते मेला, प्रदर्शनी, उत्सव के आयोजन पर रोक था। अब टीकाकरण होने के साथ ही शासन से आयोजन की मंजूरी मिल गई है। मेले से लोगों को मनोरंजन के साथ रोजगार भी मिलेगा। इससे पूर्व सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गान कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जयपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पालिका चेयरमैन सरोज पप्पू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेशम पाल सिंह, देवदत्त वर्मा, नीरज वैश्य नगर भाजपा अध्यक्ष, पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, बबलू अंसारी, कृष्णा यादव, पारल दीक्षित अवर अभियंता, मीना माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, राधा गुप्ता, आरती त्रिवेदी, ओमवती, प्रभासिंह, सोनू माहेश्वरी, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, मीरा माहेश्वरी, सुशील चौहान, शशिबाला वार्ष्णेय, संतोष पौरुष, अजय प्रताप सिंह, पप्पू कुरैशी, अनिल कुमार सागर अधिशासी अधिकारी कपिल सिंह, पवन शर्मा, रविदास, निरंजन प्रकाश, बृजमोहन गुप्ता, कमलेश शर्मा आदि थे।

दीपावली मेले में लगे खेल तमाशे के स्टाल।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें