हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर की एक फैक्टरी में होता काम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक इकाइयां खुली। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा काम करने वालों की संख्या इनमें कम दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि जिले भर में हींग, अचार, आयुर्वेद, हैंडलूम, नमकीन सहित करीब 500 फैक्टरियां हैं। इनमें दस हजार कर्मी कार्य करते हैं। दो दिन के लॉकडाउन की खबर आने के बाद उद्यमी मुश्किल में पड़ गए थे।
शनिवार को शासन स्तर से औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मियों को राहत प्रदान की गई थी। यह आदेश दिया गया था कि उद्यमी कर्मियों को पास जारी करेंगे। उस पास के जरिए कर्मी अपने काम पर पहुंच सकेंगे। उद्यमियों ने ऐसा ही किया। सभी कर्मियों को पास जारी किए गए। जिसके जरिये कर्मी सुबह समय पर फैक्ट्रियों में पहुंचे। रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण काम नहीं होगा।