फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कार्मिकों के भुगतान में लापरवाही पर सीवीओ से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मियों के भुगतान में लापरवाही पर सीवीओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

सीडीओ ने विभागीय कार्मिकों की कार्य प्रणाली पर भी जताई नाराजगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गोवंश आश्रय स्थलों पर तैनात कर्मियों के भुगतान में लापरवाही और अन्य योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने पर सीडीओ आरबी भास्कर ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर भी नाराजगी जताई है।
पशु पालन विभाग की ओर से अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर गोवंश की देखरेख के लिए कार्मिकों की तैनाती की गई है। शासन की ओर से इन कार्मिकों को भुगतान किए जाने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को अस्थायी गोवंश आश्रय पर तैनात कार्मिक ने सीडीओ के समक्ष भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। शिकायत पर सीडीओ ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब किया। पता चला कि सीवीओ अवकाश पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। सीडीओ ने सीवीओ को स्पष्टीकरण तलब किया और मौके पर तैनात कार्मिकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। अलीगढ़ में संबद्ध कार्मिक हाथरस कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस मामले में भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें