न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसस्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव ततारपुर में शिविर लगाकर डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की। यदि मरीज में डेंगू की पुष्टि होती है तो उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। शुक्रवार को ग्राम ततारपुर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने गांव का भ्रमण कर वायरल की बीमारियों से बचाव व रोकथाम के उपाय बताए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव ततारपुर में शिविर लगाकर डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की।
टीम ने 57 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 49 लोगों की मलेरिया और आठ की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत का कहना है कि एक डेंगू का संदिग्ध मरीज लगा। उसके खून की जांच के लिए नमूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है। यदि मरीज में डेंगू की पुष्टि होती है तो उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
दरअसल, गांव में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर करीब 100 घरों में 57 लोगों की जांच की। गांव में बुखार के रोगी मिले। शुक्रवार को ग्राम ततारपुर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने गांव का भ्रमण कर वायरल की बीमारियों से बचाव व रोकथाम के उपाय बताए।
लोगों को डेंगू और मलेरिया से संबंधित लक्षणों की जानकारी दी गई। लोगों को घर के बर्तनों में साफ पानी एकत्रित न करने की सलाह दी गई। घरों के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान के सहयोग से पूरे गांव में छिड़काव कराया गया। इस मौके पर डॉक्टर नीतू सिंह, डॉ. अलका सेंगर आदि थे। संवाद