हाथरस : सरस्वती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। सं?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने बुधवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज एवं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। केंद्र के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ना आने दिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। संवाद