फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चौथी पंचायत में भी नही निकला जमीन विवाद का ठोस हल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी में दो पक्षों में चल रहे जमीन के विवाद में चौथी बार हुई पंचायत में भी कोई ठोस हल नहीं निकल सका। शुक्रवार की दोपहर से शाम साढ़े चार बजे तक एडीएम जेपी सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में खेतों की पैमाइश के लिए शनिवार का दिन निश्चित किया गया। इससे पहले तीन बार गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में हुई पंचायतों में इस विवाद को कोई हल नहीं निकल सका था।
गौरतलब है कि सादाबाद निवासी रेखा अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल एवं राधारमन पुत्र राम प्रसाद एवं अजय अग्रवाल पुत्र राम प्रसाद अग्रवाल ने गांव तामसी निवासी अजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह एवं पदममाला पत्नी विवेक नरेश सिंह से 75 बीघा जमीन का बैनामा वर्ष 2015-16 में कराया था। इसके बाद इस जमीन की दाखिल-खारिज भी हो गई।
विज्ञापन

जब बैनामा कराने वाला पक्ष गांव में खेत पर फसल बोने गया तो दूसरे पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और उनके पक्ष के लोगों को वहां से भगा दिया। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली सहपऊ में वर्ष 2016 दर्ज हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में कुरा बंटवारे का मुकदमा भी चला, जिसमें जनवरी में इस मामले सुनवाई पूरी हुई और निर्णय भी हो गया।
इस दौरान पहला पक्ष दखल कब्जा के लिए चार बार पहुंचा, लेकिन दूसरे पक्ष ने उसको कब्जा नहीं लेने दिया। इसके लिए तीन बार पहले भी पंचायतें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरा पक्ष ही पूरे खेत की जुताई और बुवाई कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर को एक बार हुई पंचायत में एडीएम जेपी सिंह ने दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश की और अंत में शनिवार का दिन खेतों की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। पंचायत में सादाबाद तहसीलदार निधि भारद्वाज, कोतवाल मनोज कुमार, एसआई बृजेश पांडेय मय पुलिस बल के मौजूद थे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से वार्ता कर खेतों की पैमाइश को शनिवार का दिन तय किया है। मुख्य बात विमला देवी के हिस्से के खेत को लेकर है । उसका भी हल निकाल दिया गया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों में से एक पक्ष को रजवाहे की दूसरी ओर एवं दूसरे पक्ष को रजवाहे से तामसी गांव के ओर के लिए खेत देने पर सहमति बन गई है। गांव में पूरी तरह से शांति है। - जेपी सिंह एडीएम हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें