फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईओ ने भ्रमण कर लिया सफाई का जायजा

विज्ञापन
पुरदिलनगर में भ्रमण कर सफाई कार्य का निरीक्षण करती ईओ रमा दुबे। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरदिलनगर की अधिशासी अधिकारी (ईओ) रमा दुबे ने नगर के वार्डों में भ्रमण कर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और ज्यादा चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या दो और चार में गंदगी की शिकायतें मिलीं। इसे लेकर संबंधित सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं। बता दें कि कस्बे में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस क्रम में ईओ ने पत्र लिखकर हसायन से चिकित्सकों का दल बुलाकर कस्बे के बुखार पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे के लोगों से अपील की कि वह सफाई का विशेष ध्यान रखें। दूषित जल न पीयें। हाथों को अच्छी तरह साफ रखें। उन्होंने पाया कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण के कारण उनकी ढंग से सफाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाकर नालियों की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए। खासपुर रोड पर जलभराव की समस्या को देखते हुए कहा कि काम पूरा न होने पर उनको अंतिम नोटिस दिया जाएगा। ईओ ने कसबा वासियों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वह तत्काल कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें