फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बकायेदारों को करें पहले बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमा बड़े बकायेदारों पर बिल जमा करने के लिए दबाव बनाएगा। जिन लोगों पर तीन महीने का बिल बकाया है। उनसे बकाया वसूलने के लिए वसूली अभियान तेज होगा। छोटे बकायेदारों को राहत प्रदान की जाएगी। निगम स्तर बकाया लाने के फरमान के बाद विभागीय अधिकारी अब बकाया वसूली की कवायद में जुट गए हैं।
जिले में बिजली महकमे का करीब सात सौ करोड़ रुपये का बकाया है। ओटीएस में विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हासिल नहीं हुआ। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद विभागीय अधिकारी बकाया वसूली में तेजी लाने की कोशिश में जुटेंगे। निगम स्तर से आला अफसरों ने यह आदेश दिया कि जिन लोगों पर तीन महीने का बकाया है। उन पर बकाया जमा करने के लिए दबाव बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे उपभोक्ताओं पर बकाया वसूली के लिए दबाव नहीं बनाया जाए। साथ ही ऊर्जामंत्री ने वर्चुअल संवाद के जरिये भी कहा है कि पहले उपभोक्ता को सूचित किया जाए। उसके बाद उसे बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बिजली काटकर परेशान करना गलत है। ट्रांसफार्मरों की लोड बेलिसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। लोगों को बेहतर आपूर्ति प्रदान की जाए। ताकि आमजन को गर्मी में राहत प्रदान हो सके। अब विभाग इन सब बिंदुओं पर अमल करने की कवायद में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें