न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर कर्मियों ने सरकार और प्रबंधन की नीतियों के विरोध में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजाबाबू सारस्वत ने की और संचालन गोपीचंद्र भास्कर ने किया।
एसडीओ कुलदीप श्रीवास्वत ने कहा कि सरकार विघटन व निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए। रमेश शर्मा ने सभी साथियों से एकजुट रहकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने की अपील की। सत्यवीर सिंह ने किसान विरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की मांग की। विवेक भारती ने विद्युत विभाग को निजी हाथों में सौंपकर पूंजीवादी प्रथा को लागू करने की नीति का घोर विरोध किया।
अध्यक्षता करते हुए राजाबाबू सारस्वत ने कहा कि निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए, जिससे अधिकारी व कर्मचारी निष्ठापूर्ण तरीके से कार्यों को संपादित कर सकें, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एसएन पांडेय, कृष्णगोपाल शर्मा, रमेश शर्मा, नरेश लोधी, अमित कुमार, अनूप माहेश्वरी, महेंद्र, सुरेश, खुशीलाल, राजेश कुमार, संजीव कुमार, जयप्रकाश, अंकित कुमार तौषीश कुमार आदि कर्मचारी शामिल थे।