फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीएफ घोटाले के विरोध में फिर गरजे बिजली कर्मी

विज्ञापन
हाथरस के ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर कर्मियों ने दिया धरना, कार्यालयों में नहीं हुआ काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पीएफ घोटाले व पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पांचवें दिन बिजली कर्मियों ने ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नारेबाजी भी की। अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल व संचालन अनूप माहेश्वरी ने किया।
इस मौके पर विनोद तोमर ने सभी साथियों को एकजुट रहकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। लेखाकार संघ के अध्यक्ष गिर्राज सिंह ने सरकार से मांग की जिनके द्वारा कर्मचारियों व अधिकारियों के सीपीएफ, जीपीएफ का पैसा डीएचएफएल कंपनी को दिया गया। उस पैसे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों को आश्वस्त किया जाए कि उनका पैसा सुरक्षित है। केजी अग्रवाल ने कहा कि जिस कंपनी ने घोटाला किया है उनको जेल भेजा जाए। उनसे भू-राजस्व की तरह वसूली की जाए। रामनिवास शर्मा ने सभी कर्मियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मामले की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में अधिशासी अभियंता खानचंद्र, रामेश्वर दयाल, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सोनू वर्मा, राधेश्याम, त्रिवेंद्र कुमार, शंभू शंकर, शुभम कुमार सिंह, ललित कुमार, बासुदेव सिंह, प्रियरंजन, दाताराम, किशन स्वरूप, सतेंद्रपाल सिंह, ललित कुमार, हसन मुहम्मद, आरसी शर्मा, ओपी अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, राजेश कुमार, रामगोपाल, पारस, सुरेंद्र, भगवान सिंह, लाखन सिंह, गजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें