फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बकायेदारों के कनेक्शन काटेंगी बिजली टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग को अब तक 39 करोड़ रुपये के सापेक्ष मात्र 22 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। कस्बे के 50 हजार में से सिर्फ 20 हजार लोगों ने ही बिजली का बिल जमा किया है। महीना खत्म होने में अब चार दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में बकाया नहीं मिलने से बिजली अफसरों की चिंता बढ़ गई है। अब विभाग ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर से देहात तक टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें हर रोज कनेक्शन काटने की रिपोर्ट आला अधिकारियों को देंगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। देहात के 12 प्रतिशत लोग बिल जमा कर रहे हैं। शहर में 60 प्रतिशत लोग ही बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में करीब 51 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से मात्र 20 हजार लोग ही बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। निगम स्तर से इस माह विभाग को 39 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। इसके मुकाबले तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक 22 करोड़ रुपया ही जमा हुआ है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि अब बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें