फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तरफरा रोड पर ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पांच घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तरफरा रोड शुक्रवार की शाम को 600 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया। इस कारण इससे जुड़े इलाकों के करीब 200 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। बिना बिजली के लोगों का गर्मी में हाल बेहाल हो गया। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। कर्मी देर रात तक आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है शुक्रवार की शाम को पांच बजे शहर के तरफरा रोड स्थित 600 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में अचानक धमाका हो गया, जिससे शिव कालोनी, तरफरा रोड सहित कई इलाकों के करीब 200 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। अवर अभियंता अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि शाम को पांच बजे 600 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ट्रांसफॉर्मर को बदलवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें