फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रांसफॉर्मर में धमाके से बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी का सितम बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण भी जवाब देने लग गए हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की दोपहर को गधापाड़ा क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते 400 केवीए व 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। इस कारण करीब ढाई सौ घरों में दोपहर से देर रात तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
रविवार की सुबह इस ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ। उसके पास लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आ गया। दो ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर के गधापाड़ा क्षेत्र के करीब 250 घरों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। शाम को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ा। देर शाम तक विद्युत कर्मी दोनों ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत करने में जुटे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें