फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली सखी घर-घर जाकर करेंगी बिजली के बिल जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब बिजली महकमे ने राजस्व बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विद्युत सखी का नाम दिया है। ये महिलाएं घर-घर जाकर बिजली का बिल जमा करेंगी। एक बिल जमा करने पर 20 रुपये का कमीशन विभाग द्वारा दिया जाएगा। मंगलवार को इन सखियों को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया और बिल जमा करने के काम का तरीका बताया गया।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे में अब तक एक कार्यदायी संस्था द्वारा बिल निकालने व जमा कराने का कार्य मीटर रीडर द्वारा कराया जा रहा है। इस क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिजली सखी का नाम दिया गया है। ये महिलाएं घर-घर जाकर बिजली का बिल जमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को वालेट के लिए शासन स्तर से 30-30 हजार रुपये दिए गए हैं। इन महिलाओं पर पॉस मशीन पहले से हैं। विकास भवन में हुुए प्रशिक्षण में करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह, एक्सईएन खानचंद्र, एक्सईएन नरेंद्र कुमार, जोनल इंचार्ज प्रशांत सारस्वत सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें