फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आठ घंटे रहा बिजली संकट, संडे की छुट्टी का मजा किरकिरा

विज्ञापन
टाप रोड पर आंधी में एक साइड में झुका विद्युत पोल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) को बदलने का काम किया गया। इस कारण रविवार की सुबह शाम तक करीब आठ हजार घरों में बिजली संकट रहा। बिजली संकट ने संडे की छुट्टी का मजा भी किरकिरा कर दिया। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
शहर के नवीपुर और गिजरौली उपकेंद्र की 33 केवीए की लाइन पर भी मरम्मत का काम किया गया। इस कारण कई घंटे बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोग काफी परेशान रहे। उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली की आंख-मिचौली भी बढ़ रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी बदलने का काम किया गया। इस कारण शहर की बिछुआ गली, चूड़ी वाली गली, हनुमान गली, खातीखाना, सरक्यूलर रोड, कछपुरा, ओढ़पुरा, नंदराम नगरिया, मथुरा रोड, नगला तंदुला, श्रीनगर, रमनपुर, इगलास अड्डा, बागला मार्ग, घंटाघर, गली भुर्जियान, गुड़िहाई बाजार, पंजाबी मार्केट और तालाब चौराहा पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही।
बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। सबमर्सिबल भी नहीं चले। इस कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा। उमसभरी गर्मी में लोग दिन भर पसीने से लथपथ रहे। बिना बिजली के लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
शहर के नवीपुर और गिजरौली उपकेंद्र की 33 केवीए की लाइन पर भी मरम्मत का काम चला। इस कारण सुबह सात बजे से 10 बजे तक नवीपुर कलां, शिव कॉलोनी, नगला भोजा, नगला टीका और गिजरौली आदि इलाकों में बिजली गुल रही। उपखंड अधिकारी विशाल निषाद का कहना है कि ओढ़पुरा सबस्टेशन पर वीसीबी बदलने का काम किया गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
- गर्मी में बिना बिजली के काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।। आए-दिन कई-कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
-विजय कुमार
-
कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात है। रविवार को तो सुबह से बिजली गुल हो गई है। बिना बिजली के लोग जरूरी काम नहीं कर सके। रविवार की छुट्टी भी बेकार हो गई। -मोनू
-
बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

-श्याम सुंदर
-
जिस हिसाब से विभाग को राजस्व की चिंता रहती है, उस हिसाब से विभाग को आपूर्ति देने पर भी ध्यान देना चाहिए। गर्मी में एक घंटे की बिजली कटौती भी भारी पड़ जाती है।
-योगेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें