संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के लोगों के लिए राहत की बात हैं। हाथरस में 12 सड़कों का निर्माण होगा, इनमें छह सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। बाकी छह सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इन सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा। कार्यदायी संस्था द्वारा पांच साल तक सड़कों की मरम्मत व मॉनिटरिंग की जाएगी। इनमें दो मार्गों के निर्माण में आईआरसी नई तकनीकी का सहारा लिया जाएगा।
इस मामले में एई देवेंद्र प्रसाद सारस्वत का कहना है कि जिले में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत आधा दर्जन सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बाकी छह सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी।
जिले में इन मार्गों का होगा निर्माण
सहपऊ से धाधऊ सिखरा मार्ग, पीबी रोड से करील, मथुरा सादाबाद रोड से ताजपुर मई, मई से मिढावली, महेबा से एटा सीमा बाया सहबाजपुर भिंतर, पीबी रोड से नगला नाई ताहर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इन मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें रतिभानपुर से भैंकुरी, जीटी रोड से जिरौली बाया इकबालपुर, सिकंदराराऊ जीटी रोड से जनसोई, अगसौली से वाजिदपुर, मई से पचावरी, बिलोखरी से विधिपुर मार्ग शामिल है। इसमें दो मार्ग ऐसे भी है जो आईआरएसी नई तकनीकी के निर्माण होगा। इन सड़कों की खुदाई की जाएगी। उसी कंक्रीट को पीस कर फिर से सड़क निर्माण किया जाएगा।