फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के साढ़े तीन हजार घरों में रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के साढ़े तीन हजार घरों में शनिवार को दोपहर से बिजली संकट रहा। वजह रही कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन में लगे नेटवर्किंग टावर का एलटी की लाइन पर गिरना, जिससे वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) में खराबी आ गई। देर शाम तक इससे जुड़े इलाकों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शाम तक विद्युत कर्मी आपूर्ति को दुरुस्त करने की कोशिश में जुटे रहे।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली सिस्टम भी जवाब दे रहा है। इससे लोग परेशान हैं। शनिवार की दोपहर को हल्की आंधी आने पर कांशीराम टाउनशिप बिजलीघर में नेटवर्किंग के लिए लगा टावर एलटी की लाइन पर गिर गया, जिससे वीसीबी में धमाका हो गया और वीसीबी के पैनल में खराबी आ गई। इस कारण शहर के कांशीराम टाउनशिप, जलेसर रोड, तरफरा रोड आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके। घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए। बिना बिजली के लोग जरूरी काम नहीं कर सके। देर शाम तक मीटर विभाग के कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। जेई श्रीकांत का कहना है कि आंधी के दौरान सबस्टेशन में लगा नेटवर्किंग का टावर एलटी लाइन पर गिर गया था, जिससे वीसीबी के पैनल में खराबी आ गई है। बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें