फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मामूली विवाद में जमकर पथराव और फायरिंग से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
श निवार की सुबह थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि यह विवाद खेत से तरबूजा तोड़कर थाने को लेकर हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पथराव से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान फाय रिंग भी कर दी।
विज्ञापन

अफरा-तफरी और भगदड़ के बीच इसी दौरान किसी ने इस घटना की पुलिस को सूचना दे दी तो चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाते ही वहां माहौल शांत कराया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस काफी देर तक गांव में ही डटी रही। कोतवाली निरीक्षक चंदपा नीतावीर सिंह ने फायरिंग से इंकार किया है। वहीं सीओ सादाबाद बह्म सिंह का कहना है कि खेत से खरबूज खाने को लेकर यह विवाद हुआ और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। तीन लोगों को गिरफ्त में ले लिया गया है और मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो भी हुआ वायरल
हाथरस। इस पथराव के कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल कर दिया। इसमें पथराव के साथ-साथ लोग इससे भागते दौड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इसमें शोरगुल और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें