फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी में बिजली की खपत चार मिलियन यूनिट बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। अप्रैल माह में ही बिजली की खपत में चार मिलियन यूनिट का इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों जब गर्मी का सीजन पीक पर होगा, तब बिजली की खपत और बढ़ने का अनुमान है। इधर, विद्युत उत्पादन गृहों में गहरा रहे कोयले के संकट से भी आने वाले दिनों में आपूर्ति में व्यवधान होने की आशंका जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी इसे लेकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों से दो लाख साठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली सिस्टम भी ओवरलोड होने लगा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली का गुल होना आम बात हो गई है। बीते दिनों आई आंधी के दौरान जिले में बिजली ने धोखा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 11 महीने में 1,181 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी। पिछले साल अप्रैल में 76 मिलियन यूनिट की बिजली खपत हुई थी। इस साल बिजली की खपत 80 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें