फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जल्द मोबाइल फोन पर पहुंचेंगे बिजली उपभोक्ताओं के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके बिजली बिल जल्द ही उनके मोबाइल फोन पर पहुंचने लगेंगे। बिल के लिए अब उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मीटर रीडरों की मदद से केर्वाईसी का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। उपभोक्ताओं के डाटा को भी कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बिलिंग व अन्य सूचनाएं आसानी से मिल सकें।
बिजली महकमा राजस्व बढ़ाने के लिए बिलिंग सुविधा को और ज्यादा आधुनिक बनाने की तैयारी में जुटा है। इस क्रम में शहर से देहात तक मीटर रीडरों की मदद से केवाईसी के फार्म भरवाए जा रहे हैं। फार्म में उपभोक्ता का नाम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी आदि जानकारी दर्ज की जा रही है। अब तक 90 प्रतिशत बिलिंग का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं का डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर बिजली का बिल मिल सकेगा। इसके अलावा अन्य जानकारियां भी समय-समय पर विभाग द्वारा भेजी जाएंगी। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि अब तक केवाईसी का काम 90 प्रतिशत हो गया है। बाकी काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें