फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप पर आएगा बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के नौ हजार उपभोक्ताओं को मैसेज की घंटी बजने के साथ पता चल जाएगा कि इस माह का कितना बिल आया है। उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप से कनेक्ट किया जा रहा है। यदि किसी के बिल में कोई दिक्कत है तो जिस नंबर से मैसेज आएगा उसी नंबर पर शिकायत कर सकेंगे।
अधिकारी बिल में हुई गलती सही करेंगे। अभी इसका ट्रायल शुरू हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपने बिलिंग काउंटर पर मोबाइल नंबर फीड कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि अब बिजली विभाग द्वारा राजस्व को बढ़ाने व उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए मोबाइल सेवा की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फेस में एक मोबाइल नंबर से नौ हजार उपभोक्ताओं को बिल की राशि का मेसेज किया जाएगा। इस मामले में एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवा से जोड़ा जा रहा है। बिल जमा करने का मैसेज मोबाइल से भेजा जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को कोई बिल में दिक्कत है तो वह उसी नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, जिसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें