फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुजुर्ग की मौत, पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
हाथरस : मृतक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर गांव बांधनू में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम एवं क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। टीम ने साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से मौके से नमूने भी लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया।
दरअसल, गांव बांधनू में काफी पुराना भूमि विवाद चला आ रहा है। इस पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष भागदौड़ कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय जगदीश पुत्र केहरी की मौत हो गई। मौत की सूूचना गांव के अलावा क्षेत्र में फैल गई। मृतक जगदीश के पुत्र कालीचरण ने भूमि विवाद के चलते नामजद लोगों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में प्रेमपाल व राजेंद्र पुत्रगण उमाशंकर, नेमपाल पुत्र साहब सिंह, लालू व विकास पुत्रगण नेमपाल सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि मृतक के पुत्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें