फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना से बुजुर्ग की मौत, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का क्षेत्र में अधिग्रहीत किए गए कोविड अस्पताल श्रीराम हॉस्पिटल में पिछले दो दिन से इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
बुजुर्ग के पुत्र गांव बुढ़ाइच निवासी संजय यादव ने बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता लाल सिंह को 23 अप्रैल से बुखार था। उन्होंने पिता को सादाबाद में एक डॉक्टर का दिखाया और दवा दिलवाई। जब उनका बुखार नहीं उतरा तो डॉक्टर ने उनका कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनको 29 अप्रैल को श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। एक मई को उनका देहांत हो गया। संजय का कहना है कि उनके एवं उनके परिजनों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे, लेकिन अभी तक उसके उनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे परिवार वालों को काफी चिंता हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें