फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजस्थान में कार पलटने से बिसावर के आठ लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : पलटी स्कॉर्पियो कार। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राजस्थान के रींगस से खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे बिसावर के लोगों की कार शनिवार को दौसा से जयपुर रोड पर दुर्घटना का शिकार हो गई। कार पलट जाने से चालक सहित कार सवार लोगों को चोटें आई हैं।
बिसावर निवासी संजय गौतम पुत्र यादराम परिवार के आठ लोगों के साथ स्कॉर्पियो कार से बृहस्पतिवार की रात को खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। लौटते समय दौसा से जयपुर रोड पर कार के सामने अचानक नील गाय आ गयी। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार सड़क से नीचे गड्ढे में आ गई और उसका टायर फट गया। कार पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को कड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला। चालक परीक्षित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और संजय गौतम के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गाड़ी को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें