फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बांग्लादेश की घटना के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
हाथरस : बंगलादेश का पुतला दहन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और हत्याओं के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी यहां खातीखाना में एकत्रित हुए। वहां युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा के बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उनके घरों में तोड़फोड़ की घटना को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रोके गए तो भारत के हिंदुओं को भी जवाब देने के लिए सोचना पड़ेगा। युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अंकुश राजौरिया ने कहा के हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा बांग्लादेश के कट्टरपंथी समाज के लोग न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुओं के सब्र का बांध टूटा तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा ने कहा कि भारत सरकार इस संबंध में बांग्लादेश सरकार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाए। इस मौके पर नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, विशाल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष शिवम सोलंकी, वरुण वर्मा, हिमांशु सिंह, अनुज शर्मा, मोनू भारती, नितिन ठाकुर, जितेंद्र राजपूत, सुमित रावत, कपिल शर्मा, सूरज, आकाश, वंश कुमार, रंजीत, वीरेंद्र, शिवम निषाद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें