फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसएसडी पब्लिक स्कूल में मनाई गई ईको फ्रेंडली दिवाली

विज्ञापन
हाथरस : एसएसडी पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव मनाते बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने धूमधाम के साथ दिवाली मनाई। स्कूल में में रंगोली प्रतियोगिता व दीप सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने सूक्ष्म रूप में रामलीला का मंचन किया। जिसमें दिखाया गया कि भगवान राम लंकापति रावण को मारकर अपनी अयोध्या में दिवाली के ही दिन आए थे। उनके स्वागत में दीपकों से अयोध्या को सजाया गया था।
विज्ञापन

विद्यालय के चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने फूल-पत्तियों व मिट्टी के दीपकों से सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। विद्यार्थियों ने दिया व थाली सजाओ प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें