फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ‘पूर्व की सरकारों ने किसानों व जनता को गुमराह किया’

विज्ञापन
हाथरस : नगला भुस पर किसान ट्रैक्टर रैली से पूर्व कार्यक्रम को संवोधित करत मुख्य अतिथि राजस्थान सर - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले शनिवार को नगला भुस से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। यह रैली शहर में होती हुई मंडी समिति पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में काफी ट्रैक्टर व अन्य वाहन शामिल थे।
इससे पूर्व नगला भुस में एक सभा भी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व प्रदेश के सह प्रभारी जवाहर सिंह बेडम, विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र तुगाना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान ने की और संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह गहलोत व चौधरी भोला सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व प्रदेश सह प्रभारी जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों और जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया। भाजपा सरकार ने किसान हित में फैसले लिए हैं। हमारे देश के जवानों को शहीद होने पर उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। उनके परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के रूप में रोजगार देने का काम किया।
इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय आदि ने भ्री विचार रखे। अंत में जिलाध्यक्ष भीकम सिंह ने आभार व्यक्त किया। ट्रैक्टर रैली में जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह मेहलवार, प्रशांत पूनियां, चौधरी कुलदीप सिंह, चिराग उपाध्याय, भूरा पहलवान, राजा गरुणध्वज सिंह, विपिन लवानिया, मोहन सिंह आर्य, अश्विनी पुंढीर, ओमवीर सिंह, डॉ. राजकुमार गुप्ता, दीनदयाल चौहान, श्याम मिश्रा, कन्हैया तोमर, संजय शर्मा, मनोज उपाध्याय, राजा प्रताप, गोपाल चौहान, योगेश शर्मा, डॉ. संजय राना, पुष्पेंद्र सिकरवार, रामवीर सिंह, अशोक गोला, ऋषि कुमार शर्मा, दुष्यंत, नरेश कुमार सिंह आदि थे। संवाद
कानून को वापस लेने पर सभी पश्चाताप करेंगे : तुकाना
हाथरस। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र तुकाना ने कहा कि किसान कानून का विरोध करने वाले चंद लोग हैं। उनका किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। उनका आंदोलन केवल चुनावी आंदोलन है। कृषि कानून को वापस लेने के बाद भी वह उठने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कृषि कानून को लाकर बड़ा काम किया था, लेकिन इस कानून को वापस लेना पड़ा। कानून के वापस होने पर कुछ समय बाद हम सभी लोग इसके लिए पश्चाताप करेंगे। संवाद
ब्लॉक प्रमुख ने किया बड़ी माला से स्वागत
हाथरस। नगला भुस से चली ट्रैक्टर रैली का में शामिल नेताओं व पदाधिकारियों का बामौली हाउस पर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बड़ी माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रैली के दौरान पदाधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया। संवाद
विज्ञापन

टिकटार्थियों ने दिखाया दम, ट्रैक्टरों पर हुए सवार
हाथरस। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित रैली में टिकटार्थियों ने खूब दम दिखाया। वह अपने-अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा ट्रैक्टर लाए। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए। मंडी में रैली समापन के बाद खाने के पैकेट वितरण भी किया गया। मंडी समिति पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक टिकटार्थियों को तलाशते हुए नजर आए। सूत्रों की मानें तो कुछ टिकटार्थियों ने अपना दम दिखाने के लिए ट्रैक्टरों को किराये पर बुलाया था। कई बड़े नेता ट्रैक्टर चलाते हुए और ट्रैक्टर पर बैठे दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें