फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा ई श्रम कार्ड

विज्ञापन
हाथरस : ई-श्रम कार्ड शिविर लगाते संचालक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में सीएससी के जरिए गांव गांव शिविर लगाकर ई श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। ई श्रम कार्ड से बहुत जल्दी सभी योजनाओं को जोड़ दिया जाएगा। जिनके पास ई श्रम कार्ड नही होंगे वो उन योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। सभी योजनाओं का अनुदान सीधे जो ई श्रम कार्ड जरिये लाभार्थी को दिया जाएगा।
असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे ऐसे श्रमिक जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार रुपये से कम हैं, ऐसे मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण होना है। ई-श्रम कार्ड बनते ही स्वयं के साथ उनके परिवार का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में हो सकेगा। इसे लेकर श्रम विभाग को 5 लाख 80 हजार लाख लोगों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर कराने का लक्ष्य सौंपा गया है। जिले में अब तक एक लाख 75 हजार श्रमिकों का पंजीयन हुआ है। प्रदेश सरकार ने कारखानों, ईंट भट्ठों व दुकानों आदि पर काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क बनने वाले ई-श्रम कार्ड से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जहां एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का इलाज स्वयं और उनके परिवार का हो सकेगा, वहीं दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख तो दिव्यांगता की अवस्था में एक से दो लाख रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी। ई-श्रम पोर्टल पर लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनसेवा केंद्रों के कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर शिविर के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण कर रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही पात्रों को श्रम विभाग की योजनाओं को लेकर उनका आवेदन भी करा रहे हैं। सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लक्ष्य को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी सीएससी संचालक गांव गांव जाकर कैम्प कर रहे है। सीएससी केन्द्रों के माध्यम से लगभग 1 लाख 68 हजार लोगों का पंजीकरण हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें