न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में लागू साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के तहत पुलिस ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए शासन द्वारा शनिवार और रविवार को दो दिन का साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रखे जाने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले में कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कराया जा रहा है।
इसे लेकर पुलिस जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत बिना मास्क के पकड़े गए 72 व्यक्तियों का चालान किया गया। इस दौरान 807 वाहनों की चेकिंग की गई और 21 वाहनोें का ई चालान किया गया।